एलोवेरा के फायदे और नुकसान - Aloe Vera Benefits and Side Effects in Hindi

एलोवेरा जेल के फायदे :- आइये सबसे पहले जाने एलोवेरा के फायदे क्या है? एलोवेरा के जीतने गुण बताये जाये उतने कम है क्योंकि यह सभी तरह से हमारे लिए उपयोगी है| बाहरी उपयोग में भी एलोवेरा इतना ही फायदा देता है जितना कि इसके सेवन करने से मिलता है|
त्वचा, बाल, पेट और कई तकलीफो का रामबाण इलाज सिर्फ़ एक ही जड़ी बूटी में समाया है और वो है एलोवेरा याने की गवारपत्ता या घृत कुमारी| तो जानिए एलोवेरा बेनिफिट्स इन हिन्दी, बेनिफिट्स ऑफ एलोवेरा जूस इन हिन्दी और बनाये इसको अपना स्वास्थ्य फ्रेंड|
एलोवेरा के फायदे और नुकसान :-
- एलोवेरा के फायदे - Aloe Vera Benefits in Hindi
- एलोवेरा जैल के फायदे त्वचा के लिए - Aloe Vera Gel Benefits for Glowing Skin in Hindi
- एलोवेरा जैल के फायदे बालों के लिए - Aloe vera Gel Benefits for Hair in Hindi
- एलोवेरा का रस सूजन और दर्द से देता है राहत - Aloe vera juice for inflammation in Hindi
- एलोवेरा जूस के फायदे स्वास्थ्य के लिए - Aloe Vera Juice Benefits for Health in Hindi
- एलोवेरा तेल के लाभ - Ghrutmukari oil Benefits in Hindi
- एलोवेरा के औषधीय गुण, उपयोग- Uses of Aloe Vera in Hindi
- एलोवेरा के नुकसान - Aloe Vera Side Effects in Hindi
- एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करे - How to Use Aloe Vera in Hindi
एलोवेरा के फायदे - Aloe Vera Benefits in Hindi
एलोवेरा एक रसीला पौधा है जिसके पत्ते की किनारी में काँटे होते है मगर यह पत्ते बिल्कुल मोटे और रस से भरे होते है| इस को काटने पर अंदर एक पारदर्शक जेल्ली जैसा पदार्थ निकलता है| जिसमें होते है पोलीमननांस, अन्थ्राक्विनोने, ग्लैक्सीडेंस, अन्थ्रोन्स, लेक्टिंस और एमओडीन| इसके अलावा एलोवेरा में पाया जाता है| मिनरल्स, एंटीऑक्सिडेंट्स और एमिनो एसिड्स पोषक होता है| एलोवेरा के फायदे और इसका उपयोग कैसे करे यहाँ जाने|
एलोवेरा जैल के फायदे त्वचा के लिए - Aloe Vera Gel Benefits for Glowing Skin in Hindi
अब जानिए एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करे अपने चहेरे के दाग धब्बे हटाने के लिए, झाइयां पड़ गयी हो, चेहरा की त्वचा रूखी हो गयी हो तो आप एलोवेरा के अंदर के गर्भ को निकाले और इसका जूस बना दे मिक्सर में. आप एलोवेरा का पत्ता लेकर लंबाई में बीच में से काट सकते है और सीधा उपयोग कर सकते है अगर समय का अभाव है तो बस एलोवेरा के जूस को अपनी त्वचा पर अच्छी तरह मल दे और 30 मिनिट तक रखे और पानी से धो दे| रात को ऐसा करने से सब मैल निकल जायेगा, बॅक्टीरिया का नाश होगा और चेहरे की त्वचा मॉइस्चराइज हो जायेगी| एलोवेरा के फायदे स्किन के लिए अनेक है:
- एलोवेरा के उपयोग से ढीली पड़ गयी त्वचा फिर से टाइट और जवान हो जायेगी|
- बढ़ती उम्र में भी चेहरा जवान लगेगा|
- एलोवेरा जेल के फायदे त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए|
- एलोवेरा लगाने से चेहरे के दाग धब्बे मिट जायेंगे और मुहासे भी मिट जायेंगे|
- एलोवेरा जेल के फायदे घाव हो या इन्सेक्ट काटने पर जलन कम कर देगा|
- एलोवेरा में अन्थ्राक्विनोने और सैपोनिन है तो यह मेकप रिमूवर का काम भी कर सकता है और त्वचा को बिल्कुल नुकसान नहीं करेगा| बस एक पत्ते को खड़ा काटे और चेहरे पर घिसते रहे|
- एलोवेरा में है पोलिसॅक्रिड, एन्ज़ाइम, विटामिन, फैटी एसिड है जो सभी मिल के त्वचा को हरा भरा बना के जवानी लंबे समय तक बरकरार रखते है|
सिर्फ़ एलोवेरा जेल या तो तेल, हल्दी, दही, नींबू का रस या तो शहद के साथ मिला के चेहरे पर लगाने से और भी फायदे होते है|
और पढ़े :- एलोवेरा जैल स्किन माय्स्टयरिसर
एलोवेरा जैल के फायदे बालों के लिए - Aloe vera Gel Benefits for Hair in Hindi
एलोवेरा जैसे त्वचा के लिए गुणकारी है ऐसे ही एलोवेरा के फयडे बालो के लिए बहुत है| यहाँ आप एलोवेरा यूज़स फॉर हेयर इन हिन्दी जानिए:
बाल झड़ जाने की समस्या है, ठीक से उगते नहीं है, लंबाई कम है, रूसी है बालो में और स्प्लिट एंड्स है तो यह सभी समस्या का मसला है एलोवेरा|हेयर के लिए बेनिफिट्स ऑफ एलोवेरा जानिए:
- फ्रेश एलोवेरा जूस को बाल और बालो की जड़ में अच्छी तरह मल दे और 30 मिनिट के बाद धो दे| इससे बालो का झड़ना बंद हो जायेगा और यह है एक एलोवेरा का बेहतरीन फायदा बालो के लिए|
- एलोवेरा में जो अमीनो एसिड है वो बालो के केरटिन जैसे ही है इसीलिए बालो में लगाने से केश की व्राद्धि होती है|
- रूसी हो तो नींबू के रस के साथ एलोवेरा जेल बालो में लगाने से रूसी कि समस्या कम होगी|
- नारियल का तेल और एलोवेरा जूस बालो में लगाने से बाल मुलायम, घने और लंबे हो जायेंगे|
- एलोवेरा का इस्तेमाल हेयर के लिए कंडीशनर की तरह किया जाता है, थोड़ा एलोवेरा पानी में मिला के बाल धोने के बाद लगाया जाये तो बालो में बाउन्स और चमक आयेगा|
ये है बालो के लिए एलोवेरा के फायदे या कहे एलोवेरा फॉर हेयर ग्रोथ टिप्स| बादाम का तेल या ऐसा कोई भी महंगे तेल कि जगह एलोवेरा को उपयोग करे तो बालो की शान का क्या कहना| किसी और तेल की बजाहे एलोवेरा का फायदा ज़्यादा होता है|
और पढ़े :- बालो को घना लंबा बनाने के आसान और असरदार घरेलू नुस्खे
एलोवेरा का रस सूजन और दर्द से देता है राहत - Aloe vera juice for inflammation in Hindi
- एलोवेरा के लाभ कई है मगर एक यह है की यह शरीर में इनफ्लमेशन कम कर देता है|
- एलोवेरा में रहित पोलीफेनोल और एंटीऑक्सीडेंट शरीर में से टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देते है और सूजन कम कर देता है| यह एक उत्तम बेनेफिट है एलोवेरा जूस का|
और पढ़े :- यह घरेलू नुस्खे अपनाए और पाए कमर दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा
एलोवेरा जूस के फायदे स्वास्थ्य के लिए - Aloe Vera Juice Benefits for Health in Hindi
एलोवेरा जूस हेल्थ बेनिफिट्स: ये तो है बाहरी उपाय एलोवेरा जैल के| लेकिन आपको यह भी जानना है एलोवेरा जूस के फायदे क्या होते है और अगर हम इसका सेवन करे तो इसका क्या फायदा होगा -
- नियमित ढंग से थोड़ी सी मात्रा में एलोवेरा का उपयोग किया जाये तो शरीर को विटामिन, मिनरल और अमीनो एसिड मिलते है|
- एलोवेरा के लाभ (एलोवेरा के गुण) जीतने जाने उतने कम है| अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है और ब्लड शुगर भी है तो एक चम्मच एलोवेरा जूस से यह नियंत्रित होंगे|
- पेट में गड़बड़ है तो एक चम्मच एलोवेरा जूस से पेट में रहित बैक्टीरिया का नाश होता है और इम्यूनिटी बड़ा देता है|
- एलोवेरा दाँत और मसूड़ों के लिए उत्तम है| च्लोरहेक्शिदीने (Chlorhexidine)वाले माउथ वॉश कि जगह एलोवेरा जूस से गार्गल याने की कुल्ला करे तो सभी बॅक्टीरिया मर जायेंगे और ओरल हेल्थ बना रहेगा|
- एलोवेरा जूस के फायदे वजन कम करने के लिए अगर आप सवेरे नींबू का रस, शहद और गर्म पानी का उपयोग करते है तो इसमें थोड़ा सा एलोवेरा भी मिला दे तो और फायदा होगा|
और पढ़े :- होममेड एलोवेरा जूस और स्मूद
यह है एलोवेरा के फायदे| एलोवेरा का पौधा आप घर पर लगाये और जब भी ज़रूरत हो तो इसका भरपूर उपयोग करे|
एलोवेरा तेल के लाभ - Ghrutmukari oil Benefits in Hindi
- बालो के स्वास्थ्य और विकास के लिए एलोवेरा अमूल्य औषधि है| केश के लिए एलोवेरा आयिल घर पर ही बनाये| एलोवेरा का रस निकाले और इसमें नारियल तेल मिलाकर धीमी आँच पर पकाये या तो ऐसे ही मिलाकर बोतल में भर ले और बालो में लगाने के उपयोग में ले| एलोवेरा यूज़स कई है और बालो को नरम, मुलायम, चमकीले और लंबे घने बनाने के लिए घृत कुमारी बेजोड़ है|
- एलोवेरा जैल के फायदे लेने के लिए उसको तेल में मिला दे ओर इसका उपयोग आप बालो में कर सकते है| जहाँ यह केश के लिए वरदान है वही इसका इस्तेमाल पैरो के तलवों मे दरार पड़ जाये तब भी इसको लगाने से मिट जाता है और आपके फटे पैरो की समस्या खत्म हो जाएगी|
और पढ़े :- झटपट चेहरा चमकाने के असरदार घरेलू नुस्खे
एलोवेरा के औषधीय गुण, उपयोग- Uses of Aloe Vera in Hindi
एलोवेरा में अन्थ्राक्विनोने, सल्फर यौगिकों और लेक्टिन होते है| एलोवेरा आप स्किन प्रॉब्लम्स के लिए इस्तेमाल कर सकते है|
- अगर खुजली, पिंपल्स हो चेहरे पर, घाव लग गया है या जल गया हो तो इन सभी समस्याओं पर एलोवेरा का जूस लगाने से बॅक्टीरिया का नाश होता है और यह जलन कम कर देता है|
- स्किन रिएक्शन हो गया है तो एलोवेरा जूस लगाने से आराम मिलता है|
- सोरायसिस में भी यह एलोवेरा अच्छा आराम देता है| ऐसे ही एक्जिमा पर एलोवेरा जूस का काफ़ी असर होता है|
- महिला कि योनि में खुजली या इन्फेक्शन हो तो एलोवेरा जूस का इस्तेमाल किया जा सकता है|
- अगर आपको क़ब्ज़ है तो एलोवेरा पत्ते से लगी पीली चिकनी पदार्थ थोड़ी सी लेने पर क़ब्ज़ दूर होता है| अगर आप को मस्से परेशान करते है तो एलोवेरा फायदेकारक है|
- प्रॉस्टेट और पेशाब नली की परेशानी में एलोवेरा जूस का सेवन करना फायदा देता है|
और पढ़े :- एक हफ्ते मे हटाए चेहरे के दाग धब्बे
एलोवेरा के नुकसान - Aloe Vera Side Effects in Hindi
- एलोवेरा नुकसान करता है थिराइड ग्रंथि को और जिन्हे थिराइड की समस्या है और वो दवाई लेते है तो दवाई पर भी इसका दुष्प्रभाव होता है|
- जिन्हे प्याज और लहसुन से एलर्जी है तो उनमें एलोवेरा जूस सेवन का दुष्प्रभाव और गंभीर होता है|
- एलोवेरा जूस के फायदे है तो एलोवेरा जूस के साइड एफेक्ट्स भी है| इसका रस लंबे समय तक लगातार उपयोग ना करे नहीं तो पाचन पर असर होता है और आंत दुर्बल हो जाती है|
- एलोवेरा साइड एफेक्ट्स खास करके उसमे रहे anthaquinone से होता है| जो छिलके के बराबर नीचे में है इसीलिए एलोवेरा जैल बेनिफिट्स पाना है तो छिलका निकाले, गर्भ को धो दे और बाद में उपयोग करे तो एलोवेरा जूस के साइड एफेक्ट्स से बचे रहेंगे|
- गर्भवती महिला अगर एलोवेरा का उपयोग करे तो उनके लिए एलोवेरा के नुकसान में गर्भपात हो सकता है या तो होने वाले बच्चे में ख़ामिया हो सकती है|
- लंबे समय तक एलोवेरा जूस ना पिये यह मान के की एलोवेरा जूस से बेनिफिट्स ज़्यादा लेंगे| तो ये बिलकुल ही गलत होगा तो ये बिलकुल ही गलत होगा क्योकि एलोवेरा के अत्याधिक सेवन से गुर्दे में तकलीफे, पेशाब में खून, मसपेशियो की कमज़ोरी, दिल की तकलीफ़ और वजन कम होना यह खास एलोवेरा के नुकसान है| दस्त भी हो सकता है अगर anthraquinone जैल में रह गया और पेट में चला गया|
- एलोवेरा साइड एफेक्ट्स मधुमेह में यह है की खून में शर्करा बिल्कुल कम कर सकता है| तो दवाई लेते हो तो सोच समझकर ले या तो ना ले वोही अच्छा है|
- आंत की बीमारिया हो या तो बवासीर हो तो एलोवेरा से और भी नुकसान होगा|
- किसी भी प्रकार कि दवा लेते हो तो एलोवेरा साइड एफेक्ट्स से बचने के लिए उपयोग के पहले डॉक्टर से सलाह ले|
एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करे - How to Use Aloe Vera in Hindi
एलोवेरा का पत्ता मोटा होता है और बाहर छिलका होता है और अंदर पारदर्शक गर्भ| पत्ते के अंदर के भाग लेटेक्स टाइप का चिकना पीला पदार्थ होता है| जिसमें anthraquinone होता है| यह पदार्थ त्वचा के लिए फयदेमंद है और पैथोजन्स और बैक्टीरिया का नाश करता है| जल जाने पर, त्वचा संबंधित रोग और बालों में डैंड्रफ के लिए यह हिस्सा फायदेमंद है| अगर खाया जाए तो इससे डायरिया या पेट में दर्द हो सकता है| इसीलिए आपको जानना है एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करे-
- एलोवेरा के पत्ते को धो डाले|
- एलोवेरा के ऊपर का छिलका निकाल दे|
- अंदर के पारदर्शक भाग को पानी से धो ले|
- अब इसका आप खाने में उपयोग कर सकते है| एक इंच से अधिक ना खाये|
- अगर त्वचा और बालो के लिए उसे करना है तो पत्ते से लगे हुए अंदर का पीला चिकना भाग भी उपयोग में ले सकते है|
और पढ़े :- न्यूट्रीशन इन एलोवेरा जूस
TAGS : #aloe vera ke fayde hindi me #aloe vera juice ke fayde in hindi #aloe vera gel ke fayde in hindi #aloe vera khane ke fayde #aloe vera ke nuksan in hindi #aloe vera ke labh in hindi #how to use aloe vera gel on face #aloe vera uses in hindi #aloe vera ke benefit #aloe vera ke fayde for skin in hindi #aloe vera juice ke nuksan #aloe vera uses for hair in hindi #aloe vera juice benefits in hindi #aloe vera medicinal uses in hindi #aloe vera juice benefits for weightloss #aloe vera gel for face in hindi #aloe vera ke labh #aloe vera juice health benefits in hindi #aloe vera juice side effects in hindi #aloe vera ke upyog #aloe vera beauty tips in hindi
*** Ye Bhi Padhe ***
-
जाने दही खाने के 12 बेहतरीन फायदे और खूबियाँ
-
नींबू के छिलकों के 10 फायदे जरूर जाने
-
नींबू के बारे मे ये ज़रूरी है जानना
-
बादाम वाला दूध पीने के बेहतरीन फायदे
-
ये है बादाम तेल के असरदार फाय्दे ज़रूर जाने
-
जाने शहद का अधिक सेवन हो सकता है कैसे नुकसानदेह
-
जानें शहद के आश्चर्यजनक 25 स्वास्थ्य लाभ
25 Amazing Benefits of Honey in Hindi -
रहिए ईको-फ्रेंडली और ऐसे मनाए दीपावली बिना प्रदूषण
-
Cow Milk Benefits in Hindi : गाय के दूध के फायदे
-
Best Home Remedy for Cough : खांसी के लिए घरेलू उपचार अदरक, लहसुन और नमक
Suchitra Sinha , Feb 12, 2018
एलोवेरा जूस एक अच्छा डिटॉक्सीफिकेशन करने वाला पेय पदार्थ है। हमारे शरीर में कई प्रकार के विषैले तत्व होते है जो स्कीन को खराब कर देते है और बॉडी सिस्टम पर गंदा प्रभाव डालते है। प्रदुषण, जंक फूड, अनहेल्दी लाइफ स्टाइल और कुछ गंदी आदतें जैसे - स्मोकिंग या ड्रिकिंग आदि से बॉडी में विषैले तत्व पैदा होते है, अगर आप हर दिन एलोवेरा जूस का सेवन करें तो यह तत्व शरीर से खत्म हो जाते है और शरीर को जूस के विटामिन और मिनरल्स मिलते है जो बॉडी को स्वस्थ बनाते है।